फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने बनाया रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक पोस्टर ने बटोरे सर्वाधिक लाइक

Sun, 13 Aug 2023 09:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि मेकर्स ने ट्वीट करके यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को इंस्टाग्राम पर अब तक सात मिलियन से अधिक लाइक मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, मगर उससे पहले ही एक रिकॉर्ड इसके खाते में आ गया है। यह रिकॉर्ड इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर ने बनाया है। दरअसल, 'पुष्पा 2: द रूल' का फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक प्राप्त करने वाला पहला भारतीय फर्स्ट लुक पोस्टर है। इसे अब तक सात मिलियन से अधिक लाइक मिल चुके हैं। 

विज्ञापन

Sridevi: पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जन्मदिन मना रहा गूगल डूडल, जानें कैसा रहा चांदनी का फिल्मी सफर

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि मेकर्स ने ट्वीट करके यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा है, 'आइकन स्टार अल्लू अर्जुन का सिक्का चला। 'पुष्पा 2' के फर्स्ट लुक ने एक सनसनीखेज रिकॉर्ड बनाया है।' बता दें कि 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर सात अप्रैल को जारी किया गया था। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन



खूब जमी अल्लू-रश्मिका की जोड़ी
बता दें कि फिल्म 'पुष्पा: द राइज' वर्ष 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार बिजनेस किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई थी। एक्ट्रेस को श्रीवल्ली के रूप में फिल्म में खूब पसंद किया गया। अब फिल्म की दूसरी कड़ी में भी वह नजर आएंगी। 
विज्ञापन




सुकुमार कर रहे निर्देशन
'पुष्पा' की तरह 'पुष्पा 2' के निर्देशन की जिम्मेदारी भी सुकुमार संभाल रहे हैं। पैन इंडिया रिलीज 'पुष्पा' के बाद जब मेकर्स ने 'पुष्पा: द रूल' की घोषणा की तो फैंस की उम्मीदों के साथ-साथ उनकी बेताबी भी दोगुनी हो गई। गौरतलब है कि 'पुष्पा-द रूल' से अप्रैल में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। उनके अलावा पुष्पाराज के सबसे बड़े दुश्मन यानी कि फहाद फासिल का पहला लुक भी सामने आ चुका है।
OMG 2: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट मिलने से निराश हैं अक्षय कुमार, बोले- यह पहली एडल्ट फिल्म है जो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें