फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soni Razdan: जीनत की लिव-इन रिलेशनशिप राय पर मुकेश खन्ना के बयान पर भड़कीं सोनी राजदान, दी ये तीखी प्रतिक्रिया

Sat, 20 Apr 2024 10:39 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश खन्ना ने लिव-इन रिलेशनशिप पर जीनत के बयान पर कहा, 'हमारी संस्कृति और इतिहास में लिव-इन रिलेशनशिप जैसी चीज को कभी मान्यता नहीं दी गई है। जीनत अमान ने शुरू से ही पश्चिमी सभ्यता के अनुसार अपना जीवन जीया है।'
विज्ञापन
मुकेश खन्ना, जीनत अमान, सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने हाल ही में शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी। उनके इस बयान पर तीखी बहस छिड़ गई है। काफी लोग इस पर अपनी राय रखते हुए अभिनेत्री का समर्थन और आलोचना कर रहे हैं। अभिनेत्री के इस बयान पर मुमताज और सायरा बानो ने प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद जीनत अमान के इस बयान की मुकेश खन्ना ने भी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, 'हमारी संस्कृति और इतिहास में लिव इन रिलेशनशिप जैसी बात को कभी मान्यता नहीं दी गई है।'

विज्ञापन

सोनी राजदान ने मुकेश खन्ना पर साधा निशाना

मुकेश खन्ना के इस बयान ने लिव-इन रिलेशनशिप की सामाजिक धारणाओं पर और बहस छेड़ दी है। मुकेश के इस बयान पर अभिनेत्री सोनी राजदान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उनकी कड़ी आलोचना की है। सोनी राजदान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'हे भगवान। सोच भी नहीं सकती कि अगर कोई कपल लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहे और साथ न हो तो क्या होगा। दिमाग चकरा जाता है।' 

विज्ञापन


Kalki 2898 AD: 'समय आ गया है जानने का कि वह कौन है...,' कल 'कल्कि 2898 एडी' पर आएगा सबसे बड़ा अपडेट!

विज्ञापन

मुकेश खन्ना ने लिव-इन रिलेशनशिप पर दिया ये बयान

लिव-इन रिलेशनशिप पर जीनत के बयान मुकेश खन्ना ने एक बातचीत में कहा, 'हमारी संस्कृति और इतिहास में लिव-इन रिलेशनशिप जैसी चीज को कभी मान्यता नहीं दी गई है। यह पश्चिमी सभ्यता से आई है। जीनत अमान ने शुरू से ही पश्चिमी सभ्यता के अनुसार अपना जीवन जीया है। जरा सोचिए अगर एक लड़का और लड़की शादी से पहले एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहते हैं और उनमें आपस में नहीं बनती तो सोचिए उन दोनों का क्या होगा। तो जो लोग कह रहे हैं ऐसी बातें बोलने से पहले सोचना चाहिए।'


सायरा-मुमताज ने रखी थी अपनी राय

इससे पहले सायरा बानो ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि वह कभी भी लिव-इन रिलेशनशिप की वकालत नहीं करेंगी क्योंकि यह उनके लिए अस्वीकार्य है। वहीं, मुमताज ने इस मामले में जीनत की आलोचना करते हुए कहा था, 'मजहर खान के साथ उनकी खुद की शादी उथल-पुथल भरी रही थी। तो रिश्तों पर सलाह देने वाली वह आखिरी व्यक्ति होनी चाहिए।' 

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें