फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 20 Apr 2024 10:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 
 
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता के बहनोई राकेश तिवारी की शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। निधन की पुष्टि पुलिस ने की है। इस दुखद घटना में पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता तिवारी भी घायल हो गईं। 

दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुई दुर्घटना

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर निरसा बाजार में हुई। जिस कार में दंपति यात्रा कर रहे थे, वह एक सड़क डिवाइडर से टकरा गई। वे बिहार के गोपालगंज जिले से पश्चिम बंगाल जा रहे थे।

खतरे से बाहर पंकज त्रिपाठी की बहन

अधिकारी ने कहा कि राकेश तिवारी को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में मृत घोषित कर दिया गया, जहां उन्हें दुर्घटना के बाद ले जाया गया था। एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी एचओडी डॉ. दिनेश कुमार गिंदौरिया ने कहा कि पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें