फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टू स्टेट्स' होगी आलिया और अर्जुन की अगली फिल्म

Tue, 06 Nov 2012 03:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी दिनों से यह कयास लगाये जा रहे थे कि चेतन भगत के उपन्यास 'टू स्टेट्स' पर बनने वाली फिल्म के किरदारों में कौन होगा। अब इस बात से पर्दा उठ गया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार बोनी कपूर के बेटे 'अर्जुन कपूर' निभाएंगे।
विज्ञापन


हाल ही में 'स्टूडेट्स ऑफ द ईयर' से अपना करियर शुरू करने वालीं आलिया भट्ट इस फिल्म में अर्जुन कपूर की
अपोजिट होंगी। अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट दोनों में समानता यह है कि इन दोनों की ही पहली-पहली फिल्म हिट हो चुकी है। अर्जुन कपूर की पहली फिल्म 'इश्कजादे' थी।

चूंकि यह साजिद और करन की को-वेंचर फिल्म है और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया के परफॉरमेंस से करन काफी खुश हैं इसलिए करन ने ही इस बात पर खास जोर दिया है कि आलिया को ही फिल्म के लिए साइन किया जाये। इस फिल्म को अभिषेक बर्मन निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन


अभिषेक ने करन जौहर के साथ 'माइ नेम इज खान' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम किया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इस फिल्म के पहले आलिया के लुक पर खास ध्यान दिया जा रहा है। ताकि वह फिल्म के किरदार के मुताबिक नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें