फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक दी 'खिलाड़ी 786' फिल्म की शूटिंग

Tue, 06 Nov 2012 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खिलाड़ी 786'  के एक सीन को फिर से शूट किया जाना था। इसके लिए मुंबई के कॉलेज में फिल्म का सेट लगाया गया। इस सीन में अक्षय कुमार की भूमिका नहीं थे। सूत्रों के अनुसार जिस समय फिल्म की शूटिंग चल रही थी उस समय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने आकर शूटिंग रोकने की बात कही। उन्हें इस फिल्म के नाम पर आपत्ति है।
विज्ञापन


शूटिंग में मौजूद लोगों ने विवाद को आगे न बढ़ाते हुए शूटिंग रोक दी। अब यह देखना है कि अक्षय कुमार इस मामले को किस तरह से निपटाते हैं। मनसे के कार्यकर्ता पहले भी अलग-अलग वजहों से कई फिल्मों की शूटिंग रोकते रहे हैं। अक्षय कुमार की यह फिल्म सात दिसंबर को रिलीज हो रही है।

इस फिल्म के नाम की वजह से अक्षय कुमार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने फिल्म के प्रमोशन के लिए आमंत्रित कर रखा है। उनका कहना है कि यह नाम इस्लाम के लिए पाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें