अली की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। तस्वीरों के साथ अली ने अपना हाल-ए-दिल भी बयां किया था और लिखा था, '1400 साल पहले इमाम अली ने फातिमा अल-जहरा से कहा था कि जब मैं आपका चेहरा देखता हूं तो मेरी सारी चिंताएं और उदासी गायब हो जाती है, अलीसिया को देखकर मुझे भी ऐसा ही महसूस होता है। मेरे परिवार में आपका स्वागत है।'
अली अब्बास जफर पत्नी अलीसिया के साथ
- फोटो : Instagram
अलीसिया के बारे में बात करते हुए अली ने बताया था कि अलीसिया ने उनकी फिल्म भारत में काम किया था, जिसमें सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आए थे। वह दिशा पाटनी पर फिल्माए गए एक गाने में भी दिखाई दी थीं। अली ने यह भी बताया था कि उनकी और अलीसिया की बात शादी तक कैसे पहुंची। अली का कहना था, “वह फ्रांस से है इसलिए वीजा शुरू में एक समस्या पैदा कर रहा था। वीजा मिलते ही हम देहरादून गए और घर पर ही शादी कर ली। मैं वहां (फ्रांस) काम के सिलसिले में गया था और तुरंत ही मुझे उनसे प्यार हो गया। मैंने लगभग दो साल तक उनका पीछा किया और विश्वास दिलाया कि मैं वही आदमी हूं जो उन्हें हमेशा खुश रखेगा। मेरे लिए यह एक मुश्किल काम रहा लेकिन मुझे खुशी है कि वह आखिरकार मान गईं और आज हम दोनों एक साथ हैं।