फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई: अली अब्बास जफर ने पत्नी पर यूं बरसाया प्यार, खास अंदाज में दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Thu, 17 Jun 2021 02:55 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'तांडव' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी पत्नी अलीसिया के जन्मदिन पर खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
  • अली ने उनकी शादी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है और अपनी पत्नी के लिए एक प्यार भरा संदेश भी लिखा है।
  • अली अब्बास जफर और अलीसिया की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी।
विज्ञापन
पत्नी के जन्मदिन पर अली अब्बास जफर की पोस्ट - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर 'तांडव' विवाद के चलते तो सुर्खियों में आ ही गए थे। इसके साथ ही अली अपनी पत्नी को लेकर भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। अली ने इसी साल जनवरी में अलीसिया से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। अली और अलीसिया का निकाह तीन जनवरी को देहरादून में बने उनके नए आलीशान मकान में हुआ था। बता दें अलीसिया फ्रांस की रहने वाली हैं। ईरान के बाद अलीसिया का परिवार फ्रांस में आकर रहने लगा था। वहीं अली के एक फ्रांस दौरे के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और पहली नजर में ही प्यार हो गया। अब एक बार फिर अली अपनी पत्नी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। 

विज्ञापन


अली अब्बास जफर ने पत्नी अलीसिया पर यूं बरसाया प्यार
अली ने अपनी पत्नी अलीसिया को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अलीसिया की ब्लैक एंड व्हाइट सोलो फोटो भी साझा की है। तस्वीरों के साथ साथ अली ने पत्नी के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। अली ने लिखा, 'उस ब्रह्मांड (तात्पर्य - इंसान) को जन्मदिन मुबारक हो जिसकी वजह से मैं जीवित हूं।

देखें अली का इंस्टाग्राम पोस्ट - 



अली की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। तस्वीरों के साथ अली ने अपना हाल-ए-दिल भी बयां किया था और लिखा था, '1400 साल पहले इमाम अली ने फातिमा अल-जहरा से कहा था कि जब मैं आपका चेहरा देखता हूं तो मेरी सारी चिंताएं और उदासी गायब हो जाती है, अलीसिया को देखकर मुझे भी ऐसा ही महसूस होता है। मेरे परिवार में आपका स्वागत है।'
विज्ञापन

अली अब्बास जफर पत्नी अलीसिया के साथ - फोटो : Instagram
अलीसिया के बारे में बात करते हुए अली ने बताया था कि अलीसिया ने उनकी फिल्म भारत में काम किया था, जिसमें सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आए थे। वह दिशा पाटनी पर फिल्माए गए एक गाने में भी दिखाई दी थीं। अली ने यह भी बताया था कि उनकी और अलीसिया की बात शादी तक कैसे पहुंची। अली का कहना था, “वह फ्रांस से है इसलिए वीजा शुरू में एक समस्या पैदा कर रहा था। वीजा मिलते ही हम देहरादून गए और घर पर ही शादी कर ली। मैं वहां (फ्रांस) काम के सिलसिले में गया था और तुरंत ही मुझे उनसे प्यार हो गया। मैंने लगभग दो साल तक उनका पीछा किया और विश्वास दिलाया कि मैं वही आदमी हूं जो उन्हें हमेशा खुश रखेगा। मेरे लिए यह एक मुश्किल काम रहा लेकिन मुझे खुशी है कि वह आखिरकार मान गईं और आज हम दोनों एक साथ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें