सोशल मीडिया पर दी जानकारी
उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग को लेकर जानकारी दी है। अली ने ट्वीट किया, ''फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का बड़ा शेड्यूल भारत में पूरा हुआ। अब स्कॉटलैंड के लिए कमर कसते हैं।'' अली के इस ट्वीट के बाद अब फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। कई यूजर्स फिल्म के सेट की तस्वीर देखकर हैरान हैं और इसे अभी से सुपरहिट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वाह...ब्लॉकबस्टर लोडिंग...।'' दूसरे यूजर ने लिखा, वाह...यह हॉलीवुड के सेट जैसा लग रहा है। अली आप पर पूरा विश्वास है।'' इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ने आते ही इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, कुछ देर में मिले इतने ज्यादा व्यूज
सेल्फी में दिखेंगे अक्षय
बता दें कि साल 2022 अक्षय कुमार के लिए बिलकुल अच्छा नहीं गुजरा है। अली की फिल्म से अक्षय को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। फिल्म साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह विलेन के किरदार में दिखेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही फिल्म सेल्फी में अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह एक सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, उनके साथ इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में फंसी काम करने वाली लड़की, रो-रोकर सुनाई आपबीती