अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है। क्रिटिक्स से इस फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दर्शकों के बीच भी फिल्म काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म देखकर लौट रहे तमाम दर्शक, युवा वयस्क और यहां तक कि माता-पिता भी सेंसर बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को दिए गए 'ए' सर्टिफिकेट से असहमति जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह फिल्म 'यूए' सर्टिफिकेट की हकदार है।