साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार प्रभास और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' और 'केजीएफ 3' को लेकर फैंस का बज हाई है। 'सालार: पार्ट 1 –सीजफायर' के एक्शन से भरे टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 'केजीएफ 3' से जुड़े हर एक अपडेट पर भी फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों का डायरेक्शन प्रशांत नील करने वाले हैं। इसी कड़ी में यश के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वहीं, इससे प्रभास के फैंस को झटका लगना लाजमी है।
'केजीएफ चैप्टर 2' की पहली वर्षगांठ पर होम्बले फिल्म्स ने इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ‘केजीएफ 3’ की झलकियां पेश कीं, जिसके बाद से फिल्म को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो, डायरेक्टर प्रशांत नील 'केजीएफ 3' पर अब काम शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आएगी। वहीं, 'सालार 2' पर 'केजीएफ 3' के बाद काम शुरू होगा। खबरें हैं कि मेकर्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।
'केजीएफ' फ्रेंचाइजी और 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' जैसी फिल्मों के साथ प्रशांत नील की एक्शन दुनिया ने फिल्म प्रेमियों के बीच उच्च उम्मीदें जगाई हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि डायरेक्टर ने एक नया 'केजीएफ' ब्रह्मांड विकसित किया है, और यह सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में उभर रहा है। इस बीच, जैसा कि 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने मनाया भारतीय सिनेमा के गौरव की वापसी का जश्न, फिल्मों की सफलता देख खुशी से झूमे
इस बीच, 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' सितंबर 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी और विजय किरागंदूर के जरिए निर्मित फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन जैसे अन्य कलाकार लीड रोल में हैं।