फिल्म 'सिंह इज किंग' के सीक्वल में भी निर्माता विपुल शाह फिर अक्षय कुमार के साथ ही काम करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए एक बड़ी अड़चन ने रास्ता रोक रखा है। दरअसल, कुछ दिन पहले अक्षय कुमार और विपुल शाह में अनबन की खबर आई थीं। यही कारण था कि विपुल की फिल्म 'नमस्ते लंदन ' के सीक्वल 'नमस्ते इंग्लैंड' में अक्षय की जगह अर्जुन कपूर नजर आए थे।
अब चूंकि 'नमस्ते इंग्लैंड' फ्लॉप हो गई है तो निर्माता विपुल शाह दोबारा ऐसा रिस्क नहीं चाह रहे। वह फिर से अक्षय कुमार के साथ हाथ मिलाना चाह रहे हैं ।
गौरतलब है कि 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंह इज किंग' में अक्षय और कैटरीना के जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। फिल्म सुपरहिट हुई थी। अब देखना यह हैं कि अक्षय 'सिंह इज किंग' के सीक्वल में काम करने के लिए तैयार होते हैं या नहीं।