स्काई फोर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स का एक वीडियो शेयर किया है। जिस में दिखाया गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की धमकी के बाद लाल बहादुर शास्त्री की एक क्लिप सामने आती है, जिसमें वे कहते हैं-तलवार की नोक पर या एटम बम्ब के डर से कोई हमारे देश को झुकाने चाहे, दबाना चाहे तो ये देश हमारा दबने वाला नहीं है। एक सरकार के नाते हमारा क्या जवाब हो सकता है, कि हम हथियारों का जवाब हथियारों से देंगे। जय हिंद।