मलयालम फिल्म का रीमेक दृश्यम रिलीज काो तैयार है। तब्बू ने कहा कि उन्होंने अपनी भूमिका के लिए किसी चर्चित पुलिस अधिकारी से प्रेरणा नहीं ली।
उन्होंने कहा, "मेरे लिए प्रेरणा मलयालम (मूल फिल्म) फिल्म है, क्योंकि हम उसके अधिकांश पहलुओं का अनुसरण कर रहे हैं। किरदार इतना दमदार है कि किसी दूसरे किरदार से प्रेरणा लेनी की जरूरत नहीं है।"
निशिकांत कामत निर्देशित 'दृश्यम' मलयालम फिल्म का रीमेक है, जो 31 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में अभिनेत्री श्रिया सरण भी हैं। उध्ार अजय देवगन ने भ्ाी तब्बू के बारे में कुछ कहा है।