फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशराज के खिलाफ अजय देवगन को पहली मात

Tue, 06 Nov 2012 04:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार' को लेकर जारी शह और मात के खेल में अजय देवगन को पहली मात मिल गयी है। अजय देवगन जिस बात को आधार बनाकर कोर्ट गए थे कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने यशराज फिल्म्स के खिलाफ ऐक्टर अजय देवगन की याचिका को खारिज कर दिया है। देवगन ने अपनी याचिका में यशराज फिल्म्स पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाने का आरोप लगाया था।

सीसीआई ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इसका कोई आधार नहीं है। यश जौहर प्रोडक्श्ान ने अपनी स्थिति का अनुचित लाभ नहीं उठाया है। उन्होंने उतने ही प्रयास किए हैं जितने की कोई भी ग्रुप अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए करता है।
विज्ञापन


अजय देवगन फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने सीसीआई में अपील दायर कर कहा था कि यशराज फिल्म्स ने अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाते हुए एक्जिबिटर्स से कहा है कि वे शाहरुख खान की 'जब तक है जान' के लिए ज्यादा स्क्रीन उपलब्ध कराएं।

यह दोनों ही फिल्में दीवाली के दिन रिलीज हो रही हैं। रिलीज के पहले की यह लड़ाई अजय हार चुके हैं। अब यह देखना होगा कि फिल्म रिलीज के बाद किसको शह मिलती है और किसको मात।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें