फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: काजोल को छोड़ ये किसके साथ वेलेंटाइंस डे मनाने लगे अजय, यूजर्स बोले- आज तो घर पर बेलन टाइम मनेगा

Tue, 14 Feb 2023 03:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्शन सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी जिंदगी के एक बेहद ही खास पहलू के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। लेकिन यह पहलू काजोल या अभिनेत्री से जुड़ी कोई चीज नहीं है, बल्कि यह पोस्ट अजय देवगन ने अपनी जिंदगी के प्यार के लिए शेयर किया है।
विज्ञापन
अजय देवगन, काजोल - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरा देश प्यार में डूबा है। सभी लोग एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी अपने साथियों के लिए अलग-अलग ढंग से प्यार का इजहार कर रहे हैं। इन सेलेब्स में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड के सिंघम ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने प्यार का इजहार किया है। लेकिन कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है.....अगर आप लोग सोच रहे हैं अजय ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री काजोल के लिए प्यार जाहिर किया होगा...तो थम जाएं, क्योंकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

अजय देवगन का प्यार
वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्शन सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी जिंदगी के एक बेहद ही खास पहलू के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। लेकिन यह पहलू काजोल या अभिनेत्री से जुड़ी कोई चीज नहीं है, बल्कि यह पोस्ट अजय देवगन ने अपनी जिंदगी के प्यार के लिए शेयर किया है, जो उनका कैमरा है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अजय देवगन ने एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। इस वीडियो में अजय देवगन कैमरे के पीछे बैठे उसे चलाते दिखाई दे रहे हैं। अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग के अलग-अलग क्लिप्स को अजय ने एक साथ मर्ज करके अपने फैंस के लिए तैयार किया है।
Sukesh Jacqueline: वैलेंटाइन डे पर सुकेश को याद आई जैकलीन के लिए मोहब्बत, कोर्ट रूम से भेजा प्यार भरा संदेश
विज्ञापन


अजय का कैमरे से प्यार 
इस वीडियो को साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि यह पहली नजर का प्यार था या नहीं। लेकिन इस सफर में धीरे-धीरे कहीं न कहीं कैमरा निश्चित रूप से मेरा जुनून बन गया है। मैं अपना यह वैलेंटाइन डे ऐसी किसी चीज को समर्पित करना चाहता हूं, जो मुझे उत्साहित करने में कभी भी विफल नहीं होता है। थैंक्यू डियर कैमरा, दुनिया को देखने के लिए मेरा नजरिया बदलने के लिए।'  
विज्ञापन

यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली
अभिनेता के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। सभी को यह वीडियो बेहद फनी लग रहा है और वे कमेंट करके अजय देवगन से खूब मजे ले रहे हैं। एक ने तो कमेंट कर दावा किया कि अब काजोल उन्हें घर में घुसने ही नहीं देंगी। एक यूजर ने लिखा, 'काजोल मैम के लिए कोई पोस्ट नहीं? वह आपसे घर पर मिलेंगी।' दूसरे ने लिखा, 'रोमांस की क्वीन ने सबसे अन रोमांटिक और रूड इंसान से शादी की है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'आज काजोल मैम बहुत मारेंगी, बेलन टाइम फॉर यू।'
#AskSRK: शाहरुख ने गौरी को पहले वैलेंटाइन पर दिया था यह तोहफा, फैंस के सवालों पर SRK ने घोषित किया 'पठान डे'
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें