फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham 3: वाईआरएफ स्टूडियो में होगा 'सिंघम 3' का मुहूर्त शूट, अजय देवगन-रोहित शेट्टी समेत साथ आएंगे ये सितारे

Sat, 16 Sep 2023 04:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की 'सिंघम' फ्रेंचाइजी पहले से ही अपनी दमदार स्टारकास्ट के लिए चर्चा में है और अब टीम इसकी शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन
रोहित शेट्टी-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की 'सिंघम' फ्रेंचाइजी पहले से ही अपनी दमदार स्टारकास्ट के लिए चर्चा में है और अब टीम इसकी शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। अब सिंघम अगेन से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन, सिम्बा उर्फ रणवीर सिंह और लेडी सिंघम उर्फ दीपिका पादुकोण आज बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम 3' के मुहूर्त शूट में शामिल होंगे।

विज्ञापन


Tiger vs Pathaan: 'टाइगर वर्सेस पठान' की स्क्रिप्ट पर लगी मुहर, अगले साल फ्लोर पर आएगी सिद्धार्थ आनंद की फिल्म

फिल्म में विलेन की भूमिका में होंगे अर्जुन कपूर
रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रहे हैं और यह हैरानी की बात है, जिसे रोहित और उनकी टीम ने गुप्त रखा है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट यह है कि अर्जुन हीरो नहीं, बल्कि विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अक्तूबर में मॉरीशस में होने वाली है। रोहित को कुछ महीने पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ से मिलते हुए देखा गया था। उन्होंने गुप्त रूप से इसकी पुष्टि की थी।
विज्ञापन


Poonam Pandey: पूनम पांडे के घर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ सामान
विज्ञापन


सिंघम अगेन की शूटिंग पर क्या बोले रोहित
फिल्म के अगले भाग के के बारे में बात करते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक साक्षात्कार में बताया था, "सिंघम का एक वफादार प्रशंसक आधार है और हम इस फिल्म के लिए अपना दिल और आत्मा दे रहे हैं और यही चीज हमें आगे बढ़ाती है। इसे बड़ा बनाने के लिए प्रेरित करती है। हमें ऐसा करना ही होगा। बेहतर करने और कुछ रोमांचक बनाने के लिए खुद को आगे बढ़ाना होगा।"

Samantha Ruth Prabhu: सलमान खान संग रोमांस करती नजर आएंगी सामंथा? इस निर्देशक की फिल्म में जमेगी जोड़ी

सिंघम फ्रेंचाइजी का धमाल
एक्शन फ्रैंचाइजी की शुरुआत फिल्म सिंघम से हुई, जो 2011 में रिलीज हुई थी और इसके बाद सिंघम रिटर्न्स आई, जो 2014 में रिलीज हुई। इस पुलिस ड्रामा में अजय देवगन बाजीराव सिंघम की मुख्य भूमिका में हैं, जो अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाते हैं। वहीं अब फिल्म के तीसरे भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Chal Man Vrindavan: दुनिया को वृंदावन की झलक दिखाने निकलीं ‘मीरा’, अनुराग ठाकुर ने लॉन्च की कॉफी टेबल बुक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें