हाल ही में समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। मनस्वी एक हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं, जबकि समर्थ लव ट्रायंगल का गेम घर में खेल रहे हैं। अब खबर है कि मेकर्स कुछ और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को घर में तवज्जो दे सकते हैं। दो लोगों के नाम सामने आए हैं।
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'तहलका प्रैंक' यूट्यूबर सनी आर्य की वाइफ दीपिका आर्य शो में एंट्री ले सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो सिंगल कंटेस्टेंट के तौर पर आए सनी आर्य का नाम भी कपल लिस्ट में शामिल हो जाएगा। इसके अलावा एक और नाम सामने आया है, जो इन्फ्लुएंसर्स की कैटेगरी में शामिल है। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान जैसे यू्ट्यूबर्स के साथ वीडियो बनाने वाले राघव शर्मा भी 'बिग बॉस 17' में हिस्सा ले सकते हैं। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर उनका भी नाम सामने आया है।
बिग बॉस के लेटेस्ट अपडेट की बात करें, तो मनस्वी ममगई शो से एविक्ट हो गई हैं। वहीं, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की आपसी तू तू-मैं मैं जारी है। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सिंगर किंग ने शो में शिरकत की और सभी को उस कंटेस्टेंट के मुंह पर दिल का दरवाजा बंद करने को कहा, जिसे वह अपने दिल से निकालना चाहते हैं। इस दौरान ईशा ने मुनव्वर के, तो ऐश्वर्या ने विक्की के मुंह पर दरवाजा बंद किया।
यह भी पढ़ें: एडवांस बुकिंग में 'पठान' को मात देगा टाइगर! पहले दिन इतने करोड़ का आंकड़ा किया पार