एक लंबे समय से कमाल और पंजाबी सिंगर मीका सिंह के बीच विवाद चल रहा है। हाल ही में यूट्यूब ने केआरके के चैनल को ब्लॉक कर दिया था। जिसके बाद अब केआरके ने अपना नया यूट्यूब चैनल फैंस के सामने पेश किया है।
सुपरस्टार सलमान खान से पंगा लेने के बाद पिछले काफी दिनों से केआरके (कमाल राशिद खान) सुर्खियों में बने हुए थे। केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुनाई थी और उनकी फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। सिर्फ यही नहीं केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। बुधवार को सलमान खान द्वारा केआरके पर किए गए मानहानि मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ एक लंबे समय से कमाल और पंजाबी सिंगर मीका सिंह के बीच विवाद चल रहा है। हाल ही में यूट्यूब ने केआरके के चैनल को ब्लॉक कर दिया था। जिसके बाद अब केआरके ने अपना नया यूट्यूब चैनल फैंस के सामने पेश किया है।
मीका सिंह, कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में मीका सिंह ने 'केआरके कुत्ता' गाना बनाया था, जिसका जवाब कमाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक सॉन्ग लॉन्च करके दिया था। कमाल के इस गाने को यूट्यूब ने प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन बताया था। इसी बीच केआरके ने नया चैनल शुरू करके अब मीका पर फिर से निशाना साधा है।
मीका सिंह, कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसपर केआरके ने यूट्यूब पर पक्षपात का आरोप लगाया था। अब उन्होंने नए चैनल के जरिए अपनी बात रखना शुरू कर दिया है। अपने नए चैनल की जानकारी उन्होंने खुद दी है। ट्विटर पर चैनल का लिंक साझा करते हुए कमाल ने लिखा है कि मित्रों, ये मेरा नया यूट्यूब चैनल है, अब यहां पर फुल धमाल होगा। मीका के बेशर्म चमचे। साथ ही केआरके ने अपने नए चैनल पर मीका के साथ साथ बिंदू दारा सिंह, सिंगर तोशी, अली कुली मिर्जा, रघु पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन चारों को मीका का दलाल बताया है। वीडियो में केआरके ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया है।
सलमान खान, केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में अंतरिम आदेश पारित किया गया। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने कहा, 'प्रतिष्ठा और सम्मान अच्छे व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है।' इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है। बता दें, इस आदेश के अंतर्गत केआरके अब सलमान खान, उनके परिवार, निर्देशक, शेयर होल्डर या सलमान खान की कंपनी के खिलाफ नाम लेने से रोकता है।
तो वहीं इस पूरे मामले के बाद केआरके की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी तक मेरे पास कोर्ट के आदेश की कोई कॉपी नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में मैंने पढ़ा है कि कोर्ट का आदेश है कि अब मैं सलमान खान के खिलाफ कुछ न बोलूं। मैंने कभी उनके खिलाफ नहीं बोला और न बोलूंगा। लेकिन मैं ईमानदारी से फिल्मों का रिव्यू करता हूं और करता रहूंगा।'