फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने गाया भारतीय राष्ट्रगान, पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Sat, 24 Jun 2023 10:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारत का राष्ट्रगान गया, जिसे सुन सभी उत्साहित हो गए।
विज्ञापन
हॉलीवुड गायिका मैरी मिलबेन, पीएम मोदी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारत का राष्ट्रगान गया, जिसे सुन सभी उत्साहित हो गए और वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 'जन गण मन' गाने के बाद मैरी ने पीएम मोदी का अभिवादन किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मैरी मिलबेन - फोटो : Social media
मैरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। प्रधानमंत्री एक अद्भुत और दयालु व्यक्ति हैं। इस सप्ताह उनकी राजकीय यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। मुझे भीड़ को राष्ट्रगान गाते हुए सुनना अच्छा लगा। आप उन सभी की आवाजों में जुनून सुन सकते हैं। हाल ही में मैरी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पीएम मोदी के साथ योग किया था।
 

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान को प्यार में मिला भयंकर धोखा, बेबिका ने किया भाईजान के सिंगल रहने की वजह का खुलासा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और शीर्ष भारतीय और अमेरिकी सीईओ से मुलाकात की। उनके आगमन पर व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ-साथ प्रथम महिला जिल बिडेन के जरिए व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया था। साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के जरिए राजकीय लंच के लिए आमंत्रित किया गया था। अब वह मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
 

Adipurush: काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू, 'आदिपुरुष' पर बैन अभी भी बरकरार
विज्ञापन

मैरी मिलबेन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मैरी मिलबेन भारत में पहली बार तब लाइमलाइट में आईं, जब उन्होंने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वर्चुअली भारत का राष्ट्रगान गाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में दिवाली के दौरान 'ओम जय जगदीश हरे' गाते हुए अपना एक सिंगल वीडियो जारी किया था।

Shantabai Kopargaonkar: लावणी साम्राज्ञी के रूप में थीं मशहूर, आज बस स्टेशन पर दयनीय जिंदगी जी रहीं शांताबाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें