फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Govitrikar: कॉम्प्रोमाइज करने की शर्त पर ऑफर हुई बड़ी फिल्म, कास्टिंग काउच पर अक्षय की हीरोइन का खुलासा

Mon, 06 Nov 2023 06:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अदिति गोवित्रिकर बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह शानदार अभिनेत्री होने के साथ एक उम्दा डॉक्टर और मशहूर मॉडल भी रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अदिति गोवित्रिकर बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह शानदार अभिनेत्री होने के साथ एक उम्दा डॉक्टर और मशहूर मॉडल भी रही हैं। अदिति गोवित्रिकर ने कई सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में भी काम किया है। अदिति ने तेलुगू फिल्म से फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत की। हालांकि, उनका फिल्मी सफर बहुत सफल नहीं रहा और धीरे-धीरे वह इस इंडस्ट्री से दूर हो गईं। हालांकि, अदिति ने बताया कि किस वजह से उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ी। एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच का को लेकर जो बातें कही हैं वो हैरान करने वाली हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अदिति गोवित्रिकर
अदिति केवल मॉडलिंग या एक्टिंग की दुनिया से ही नहीं जुड़ी रही हैं। वह ग्लैमर जगत में नजर आने से पहले एबीसीएस डॉक्टर भी रह चुकी हैं। अदिति गायनकॉलजिस्ट रही हैं। माना जाता है कि एक डॉक्टर काफी मजबूत हौसला रखने वाली महिलाओं में गिनी जाती हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के अनुभव ने उन्हें तोड़ भी दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Aditi Govitrikar - फोटो : social media
दरअसल, इन दिनों अदिती गोवत्रिकर अपने अनोखे ब्यूटी कॉन्टेस्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह जल्द ही इसका आयोजन करने जा रही हैं। वहीं हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के में उन्होंने अपनी फिल्मी करियर को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए। अदिती कहती हैं कि 'मैं कभी भी एक्ट्रेस या मॉडल नहीं बनना चाहती हैं। मैंने हमेशा से डॉक्टर बनने का सपना देखा था और मैं इसपर फोक्सड भी रही हूं। वहीं मैंने काफी लंबे समय तक मॉडलिंग भी की है। ये फील्ड महिलाओं के लिए अच्छी है और मैं ये बात गर्व से रह सकती हूं। लेकिन बॉलीवुड का सफर मेरे लिए इतना आसान नहीं रहा है। मैंने बेहद कम फिल्में ही की हैं, इसका कारण ये है कि मैं उस इंडस्ट्री में सहज नहीं हो पा रही थी'। 

4 of 5
Aditi Govitrikar - फोटो : social media
अदिती कास्टिंग काउस को लेकर बातचीत करते हुए कहा 'जब भी मैं अपनी किस्मत आजमाना चाह रही थी तो मुझे कास्टिंग काउस जैसी चीजों का सामना करना पड़ रहा था। एक हादसे ने तो मुझे झंझोर कर रख दिया था। मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन इसके बदले में मुझे कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति गोवित्रिकर
वह कहती हैं अगर मैं यह कर लेती तो आज मैं इंडस्ट्री के A लिस्टर एक्ट्रेस होती लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मेरे ऊपर प्रेशर नहीं था कि मुझ इसे इंडस्ट्री में टिकना है।  मेरे पास कई सारे चॉइसेस थे और मैं खुद को अपने इस फैसले थे।अदिति ने बताया इस घटना ने उनके अंदर खौफ पैदा कर दिया। हालांकि, अदिति आज जहां हैं और जो कुछ कर रही हैं, उससे वह खुश हैं। आखिरी बार अदिति साल 2021 में 'कोई जाने ना' में नजर आई थीं। वहीं साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर 'मिसमैच्ड' में नजर आईं।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'केएच 234' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, नकाबपोश अवतार में नजर आए कमल हासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें