बॉलीवुड हीरोइन अदा शर्मा इन दिनों सीरियल किलर्स के बारे में कुछ ज्यादा ही जानकारी हासिल करने लगी हैं। अब आप उनके बारे में कुछ गलत सोचें, उससे पहले ही बता दें कि दरअसल ये सब वो अपनी आने वाली सीरीज के लिए कर रही हैं। यह ओटीटी प्लैटफार्म जी 5 पर आने वाली उनकी नई रिलीज ‘सनफ्लावर 2’ है, जिसमें वे एक करिश्माई बार डांसर का किरदार निभा रही हैं।
अनोखे रोल की खास तैयारी
एक एक्टर के तौर पर अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से करने के लिए उन्हें साइकोपैथ और साइकोकिलर्स पर डॉक्यूमेंट्री देखनी पड़ रही है। आखिर इस अनोखे रोल के लिए उन्होंने क्या खास तैयारियां कीं, इस बारे में वह बताती हैं,‘मैं फिल्म में रोजी का किरदार निभा रही हूं। अपने रोल को उम्दा तरह से निभाने के लिए मैं सीरियल किलर्स पर डॉक्यूमेंट्री देखने के साथ ही मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर वाले लोगों पर भी फिल्म देख रही हूं और इनकी मानसिकता से जुड़ी जानकारी भी इकट्ठा कर रही हूं।’
Anupam Kher: गुरु को दक्षिणा देने के लिए अनुपम ने अपने ‘आश्रम’ बुलाया, पढ़िए फिर आगे क्या क्या हुआ...
दीवार भी तोड़ देती हैं अदा
जाहिर है कि अदा अपनी अदाकारी को जबर्दस्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। यहां तक कि दीवारों को हथौड़े से तोड़ने की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। अदा ने बताया है कि उन्हें एक कंस्ट्रक्शन वर्कर की तरह ट्रेनिंग दी जा रही है और सिखाया जा रहा है कि कैसे दम लगाकर हथौड़े से दीवार को तोड़ना है। कुल मिलाकर वे बार डांसर रोजी का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस किरदार में कभी हंसमुख, तो कभी कुछ डरावनी, तो कभी प्यारी सी लड़की की तस्वीर नजर आएगी।
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने क्यों छोड़ दी टीवी इंडस्ट्री? अभिनेता ने बताई अपने फैसले की वजह
अदा के साथ ये सितारे आएंगे नजर
अदा की तो इस सीजन में नई एंट्री है, लेकिन पिछले सीजन के बाकी एक्टर्स को इसमें दोबारा रोल मिला है। सुनील ग्रोवर, सोनू सिंह, मुकुल चड्ढा मिस्टर आहूजा, आशीष विद्यार्थी दिलीप, अय्यर और रणवीर शौरी इसमें अहम रोल में नजर आएंगे। नया सीजन वहीं से शुरू होगा, जहां पुराना खत्म हुआ था। इसमें मिस्टर कपूर के मर्डर की तलाश की जा रही थी। बता दें कि यह सीजन नवीन गुजराल द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है।
Gauraiya Live: सच्ची घटनाओं पर आधारित 'गौरैया लाइव' का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघर में होगी रिलीज