अभिनेत्री सोमी अली को अपनी रेट्रो स्टाइल फिल्मों के लिए जाना जाता है। सोमी ने अब सोनू निगम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। सोमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें सोनू निगम को लेकर कई सारी बातें बताई हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
TMKOC: 'उन्हें मुझसे 15 गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं', शो में 'जेठालाल' की फीस पर झील मेहता ने तोड़ी चुप्पी
वो खुद भी गलत व्यवहार करते हैं
सोमी ने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि लोग ऐसे होते हैं और ऐसे ही आपका फायदा भी उठाते हैं। उन्होंने सोनू निगम को टैग करते हुए कहा कि ऐसे ही लोग गलत व्यवहार होने का वीडियो शेयर भी करते हैं। मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि सोनू निगम जैसे लोग ही आपके साथ गलत तरीके से व्यवहार करते हैं। वो हमेशा वीडियो बनाते हैं कि उनके साथ किस तरीके से बात की गई। किस तरह से लोगों ने उन्हें बुरा कहा। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इस स्तर तक गिर सकते हैं।
Game Changer: 'गेम चेंजर' के 'रा माचा माचा' गाने में फैंस को आएगा मजा, अपने डांस से लुभाने वाले हैं राम चरण
मुझे लगा वो सम्मान देने योग्य व्यक्ति हैं
सोमी ने वीडियो पोस्ट में कहा कि उन्होने कुछ साल पहले एक टॉक शो शुरू किया था, जिसमें उन्होंने कई लोगों से बात की थी। इस शो में मैंने एक व्यक्ति से बात की थी, जो बहुत ही ज्ञान भरी और बुद्धि वाली बात कर रहे थे। मुझे लगा था कि वह बहुत अच्छे हैं। मुझे लगा था कि वह बहुत ही सम्मानित व्यक्ति हैं, क्योंकि वो हमारे शो में तब आए थे जब हमारे पास कोई बजट नहीं था। हमने उनको कुछ भी रुपये नहीं दिए थे। उनके प्रति मैं बहुत सम्मान की भावना से देखती थी।
Saif Ali Khan: बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं सैफ अली खान, बेबो का भी है सारा अली खान के साथ गहरा लगाव
अपने मकसद से शो पर आए थे सोनू निगम
सोमी अली ने सोनू निगम पर आरोप लगाया कि वह अपने किसी मतलब के लिए शो पर आए थे। वो किसी अन्य व्यक्ति से मिलना चाहते थे, जिनके साथ मैं बात करती थी। 25 साल की उम्र में मैं यूएस आ गई थी। जब मैंने उनसे एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी तरह से बात करने से मना कर दिया। मुझे उन पर भरोसा था, जिसे उन्होंने तोड़ दिया।