उनके इस डांस को 92 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इसमें कई प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। आपको बता दें कि ईशा गुप्ता इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, वो अपने इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और तस्वीरों के साथ ही वीडियो भी अपलोड करते रहती हैं। उन्होंने इस वीडियो को भी हाल ही में शेयर किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ईशा को आमतौर पर ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचाना जाता है, लेकिन इस वीडियो में वो ट्रेडिशनल लुक में फैंस का दिल जीत रही हैं। यह गाना डर फिल्म का है। वीडियो में ईशा ने प्रिंटेड स्लीवलेस ब्लाउ के साथ प्लेन येलो कलर की साड़ी पहन रखी है।
उनके माथे पर छोटी सी बिंदी और हाथों में चूड़ियां हैं।