फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के डांस की मुरीद हुईं अक्षरा सिंह, शेयर किया वीडियो; अभिनेता ने किया मजेदार रिप्लाई

Fri, 22 May 2026 08:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshara singh Akshay Kumar: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ काम करने की इच्छा जताई है। अक्षय कुमार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और कई कलाकार उनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करने की ख्वाहिश जताई है। जिसका एक खास वीडियो अभिनेत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो शेयर कर मांगा मौका
अक्षरा सिंह ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो की शुरुआत में वह अपने टैब पर अक्षय कुमार का मशहूर गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' देखती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह वीडियो में अक्षय कुमार से कहती हैं, 'प्रणाम अक्षय, मेरा नाम अक्षरा सिंह है और मैं भोजपुरी सिनेमा में काम करती हूं।' 

अक्षय के साथ डांस करना चाहती हैं अक्षरा
अक्षरा ने आगे कहा, 'मैं काफी समय से आपके हिंदी गाने देख रही हूं। आपने कई हिंदी गानों पर डांस किया है, अब थोड़ा भोजपुरी गानों पर भी हमारे साथ ठुमका लगाइए। आप बस दिन और समय बता दीजिए, मैं आ जाऊंगी।'

विज्ञापन

अक्षय का रिप्लाई
अक्षरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाने का एक चांस दे दें क्या, अक्षय कुमार?' अक्षरा सिंह का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया क्रिएटर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अक्षरा के इस वीडियो पर अक्षय कुमार ने रिप्लाई दिया है। अक्षय ने लिखा, 'तो फिर बात पक्की अक्षरा। समय सुबह 11:30 बजे, दिन सोमवार, 25 मई और जगह सभी सोशल मीडिया। मिलते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: करिश्मा तन्ना ने साउथ इंडियन स्टाइल में मनाई गोद भराई की रस्म, पति वरुण ने शेयर किया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें