फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद की पत्नी मीरा को नहीं पसंद ‘जब वी मेट’! रणबीर कपूर की इन फिल्मों की हैं फैन; इम्तियाज अली ने किया खुलासा

Fri, 22 May 2026 07:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali: फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने हाल ही में खुलासा किया कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर को उनकी फिल्म जब वी मेट से ज्यादा ये फिल्म पसंद है। जानिए उन्होंने क्या कहा? 

विज्ञापन
शाहिद कपूर और मीरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ आज भी लोगों की फेवरेट फिल्मों में शामिल है। अब इस फिल्म को नई जनरेशन भी काफी पसंद कर रही है। हाल ही में इम्तियाज अली ने बताया कि शाहिद कपूर और करीना कपूर खान के बच्चे भी यह फिल्म देख चुके हैं।

शाहिद और करीना के बच्चों ने देखी ये फिल्म

विज्ञापन

पिंकविला से बातचीत में इम्तियाज ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगता है कि शाहिद और करीना के बच्चे अपने माता-पिता की यह आइकॉनिक फिल्म देख रहे हैं। शाहिद ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने बच्चों को सबसे पहले ‘जब वी मेट’ दिखाई थी। वहीं करीना ने भी कहा था कि उनके बच्चों ने उनकी पहली फिल्म के तौर पर यही मूवी देखी।

जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा को पसंद है ये फिल्में 
हालांकि, इम्तियाज ने मजेदार अंदाज में यह भी बताया कि मीरा राजपूत कपूर को ‘जब वी मेट’ से ज्यादा उनकी दूसरी फिल्में पसंद हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मीरा को ‘रॉकस्टार’, ‘जब वी मेट’ से कहीं ज्यादा पसंद है। वह ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ की बहुत बड़ी फैन हैं।’

इम्तियाज ने आगे बताया कि एक बार जब वह शाहिद कपूर के घर गए थे, तब मीरा ने उनके लिए एक गाना भी गाया था, लेकिन वह शाहिद की किसी फिल्म का गाना नहीं था।

ये भी पढ़ें- Chand Mera Dil Box office Collection: सुस्त रहा लक्ष्य-अनन्या की फिल्म का पहला दिन, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

विज्ञापन

'जब वी मेट' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और करीना कपूर का वर्कफ्रंट
बता दें कि शाहिद कपूर आखिरी बार हाल ही में ओ रोमियो फिल्म में नजर आए थे, जो 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी। वहीं करीना कपूर आखिरी बार सिंघम अगैन में नजर आईं थीं, जो 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी। इसके बाद वे कई ओटीटी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें