इस विषय पर अपनी बात करते हुए उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया इन दिनों बहुत शक्तिशाली है। कोविड-19 के बाद चीजें विशेष रूप से कठिन हो गई हैं। कोविड के दिनों में जो जगह बनाई गई थी, उसने सोशल मीडिया को जन्म देने में मदद की। लोगों को सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाने का मौका मिला।" सोशल मीडिया कभी-कभी लोग भद्दी बातें लिख देते हैं, लेकिन आप चाहकर भी उन्हें रोक नहीं पाते क्योंकि आप उन्हें नहीं जानते। ट्रोल आर्मी जानबूझकर आपके खिलाफ बोलने के लिए वहां बैठी है। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा, ''कई बार कमजोर फिल्मों को लेकर भी इतना विवाद पैदा कर दिया जाता है कि न चलने वाली फिल्में भी हिट हो जाती हैं। सोशल मीडिया की एक अपनी जगह है जिसे न तो हटाया जा सकता है और न ही इसे हटाया जाना चाहिए।''
Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली का बड़ा खुलासा, बोले- लोगों ने गंगूबाई न बनाने की दी थी सलाह