कार्तिक आर्यन, कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इन दिनों कृति सेनन अपनी नई फिल्म 'शहजादा' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान हाल ही में दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने प्रभास और अपने अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। कृति सेनन ने कहा कि लोगों की याददाश्त कमजोर होती है, क्योंकि जो चीजें ज्यादा चर्चा में होती हैं, वह एक न एक दिन खत्म हो जाती हैं। इस तरह की अफवाह पर प्रतिक्रिया देने से उनको और ज्यादा हवा मिलेगी और लोगों का ध्यान उन पर ज्यादा जाएगा।
Kirti Kulhari: खिचड़ी 2 की शूटिंग शुरू, परमिंदर के किरदार में फिर नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी
कृति सेनन ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। कृति ने कहा कि इन तरह की खबरों पर प्रतिक्रिया देने से यह चीजें और बढ़ेंगी इसलिए वह इस तरह की अफवाह पर बात करना पसंद नहीं करती हैं। हां, जब ऐसी बातें उनके परिवार की छवि पर प्रभाव डालना शुरू करती हैं और जब उन्हें लगेगा की यह अफवाहें अब हद पार कर रही हैं, तब जाकर वह इस मसले पर अपनी राय रखना चाहेंगी। साथ ही कृति ने एक बार फिर प्रभास के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया है।
Taj Divided By Blood Trailer Launch: सलीम और अनारकली की खूनी दास्तां, जी5 ने जारी किया सीरीज का ट्रेलर