फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता संजय दत्त ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज, तस्वीर आई सामने

Tue, 23 Mar 2021 10:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : Twitter
कोरोना महामारी एक बार फिर से अपने पैर पसार रही हैं और ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। तो वहीं कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसके चलते बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोविड-19 वैक्सीन लगवा चुके हैं और कई लगवा रहे हैं। अब अभिनेता संजय दत्त की कोविड-19 की वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर सामने आई है। संजय दत्त ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। अभिनेता ने मुंबई के बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : Twitter
अभिनेता ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है। जिसमें संजय वैक्सीन लगवाते हुए कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने सभी डॉक्टर्स और पूरी टीम को शुक्रिया कहा है।

विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay
बता दें कि पिछले साल अगस्त 2020 में संजय दत्त लंग कैंसर का शिकार हुए थे। उनमें चौथा चरण पाया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि, 'मैं अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और मैं अपने शुभचिंतकों से रिक्वेस्ट करूंगा कि ज़्यादा चिंता ना करें। आपके प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटूंगा।'

4 of 5
संजय दत्त
इसके बाद अक्टूबर में उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, 'पिछले कुछ सप्ताह का समय मेरे लिए काफी कठिन रहा है। लेकिन यह कहा जाता है कि भगवान अपने सबसे मजबूत सिपाही को ही कठिन से कठिन चुनौती देता है। इस बात से संजय के फैंस काफी खुश हो गए थे। फिलहाल, अब अभिनेता स्वस्थ है और हाल ही में संजय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में संजय दत्त को खुद को नया लुक देते नजर आ रहे हैं। संजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तसवीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो नया हेयरस्टाइल लेते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टोरबाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त आखिरी बार फिल्म 'टोरबाज' में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट में एक्ट्रेस नरगिस फाखरी थीं। तो वहीं संजय फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आने वाले हैं जो 16 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता के अलावा यश और रवीना टंडन लीड रोल में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें