बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं, जो मोटापे से जूझ चुके हैं। लेकिन जब उन्होंने अपना वजन घटाया तो उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया था। ऐसे तो इस लिस्ट में कई सेलेब्स हैं लेकिन हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका वजन काफी ज्यादा था, इन सभी ने जिम में पसीना बहाकर अपना वजन घटाया और आज फिल्मों में काम कर रहे हैं। इन सेलेब्स के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।