हर तरफ दिवाली की रौनक है। बॉलीवुड सितारे भी दिवाली की तैयारियों में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी हस्तियों ने दिवाली के जश्न की तस्वीरें साझा की हैं। वहीं, मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने परिवार के साथ दिवाली की तैयारियां करते हुए तस्वीरे साझा की हैं। करीना कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
जेह की रंगो से खेलते हुए तस्वीर की साझा
करीना कपूर की पोस्ट की बात करें तो अभिनेत्री ने दिवाली की तैयारियां करते हुए कई तस्वीरे फैंस के साथ शेयर की हैं। पहली तस्वीर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान, जेह और तैमूर दिवाली की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में करीना कपूर के छोटे बेटे जेह रंगो से खेलते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023: कोई लगा चांद सा खूबसूरत तो किसी ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, आपने देखें इन सितारों के दिवाली लुक?
कैप्शन में लिखी यह बात
करीना ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'अय्यो, मेरा परिवार कब रंगोली या होली मनाने का फैसला करता है कुछ पता ही नहीं चलता, लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि हमने एंजॉय किया'। अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जेह कितना क्यूट लग रहा है। वहीं, एक और यूजर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आज पता चला की स्टार्स के बच्चे भी हमारी तरह ही रहते है। इस तरह के ढेरो कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं'।
इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री रोहित शेट्टी की सिंघम-3 में नजर आएंगी। वह हाल ही में रिलीज हुई सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म जाने जां में दिखीं थीं। इस फिल्म में करीना ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम किया था।
यह भी पढ़ें: Tara Sutaria: गलत ब्रांडिंग में फंसी तारा का अब होगा असली धमाका, अफेयर्स से हटकर एक्टिंग पर बात करने की जरूरत