फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए साई धरम तेज, एक्सीडेंट में हो गए थे गंभीर रूप से घायल

Fri, 15 Oct 2021 11:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉलीवुड अभिनेता साई धरम तेज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अभिनेता चिरंजीवी ने बताया कि साई अब बिल्कुल ठीक हैं। 15 सितंबर यानी आज साई का जन्मदिन भी है।
विज्ञापन
साई धरम तेज - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड अभिनेता साई धरम तेज 10 सितंबर को बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। ये घटना दुर्गमचेरुव केबल ब्रिज के पास हुई। साई एक स्पोर्ट्स बाइक चला रहे थे और कीचड़ की वजह से वो फिसल गए और दुर्घटना हो गई थी। यह घटना इतनी गंभीर थी कि साई लंबे समय तक होश में ही नहीं आए।

विज्ञापन


अब खबर है कि अभिनेता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अभिनेता चिरंजीवी ने बताया कि साई अब बिल्कुल ठीक हैं। 15 सितंबर यानी आज साई का जन्मदिन भी है। इस खास मौके पर चिरंजीवी ने उनके फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा की। साई मशहूर अभिनेता चिरंजीवी, नागा बाबू और पवन कल्याण के भांजे हैं। साई धरम तेज आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। साई धरम तेज ने अपने अभी तक के फिल्मी करियर में एक से हिट फिल्में दी हैं।

बाइक एक्सीडेंट के बाद साई धर्म तेज की हालत थोड़ी नाजुक हो गई थी। इतना ही नहीं एक्सीडेंट के बाद एक्टर को कई दिनों तक आईसीयू में तक रहना पड़ा था। उनके एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद से फैंस काफी परेशान हो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें