फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AS04 Gets A Name: एक्शन स्टार आयुष शर्मा की नई फिल्म का नामकरण, मोशन पोस्टर के साथ किया खुलासा

Wed, 19 Apr 2023 03:17 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

एक्शन स्टार आयुष शर्मा की आगामी मसाला एक्शन एंटरटेनर का नाम ‘रुसलान’ रखा गया है, जिसे पहले अस्थायी रूप से AS04 कहा जाता था। निर्माताओं ने फिल्म के लिए नाम का एलान एक मोशन पोस्टर जारी करके किया है।
 
विज्ञापन
आयुष शर्मा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्शन स्टार आयुष शर्मा की आगामी मसाला एक्शन एंटरटेनर का नाम ‘रुसलान’ रखा गया है, जिसे पहले अस्थायी रूप से AS04 कहा जाता था। निर्माताओं ने फिल्म के लिए नाम का एलान एक मोशन पोस्टर जारी करके किया है।

विज्ञापन

आयुष शर्मा - फोटो : Instagram

फिल्म ‘रुसलान’ वर्तमान में पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। बेजोड़ स्वैग और स्टाइल वाले एक्शन के साथ मसाला एक्शन एंटरटेनर ने अपना शूट पूरा कर लिया है। आयुष शर्मा के जन्मदिन पर पिछले साल एक छोटे टीजर के साथ फिल्म की पहली झलक दिखाने के बाद, अभिनेता ने अब फिल्म के नाम का खुलासा किया है।

Salman Khan: 'वह कुछ न कुछ करता रहता है', सिद्धार्थ निगम की फिटनेस के मुरीद हुए सलमान खान

आयुष शर्मा - फोटो : Instagram

मोशन पोस्टर का अनावरण करने से पहले, आयुष शर्मा ने कल रात अपने सोशल मीडिया पर शीर्षक के बड़े खुलासे की ओर इशारा करते हुए एक वीडियो साझा किया। मोशन पोस्टर आयुष शर्मा के रुसलान के रूप में उनके चरित्र के जीवन के दो सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं- गिटार और बंदूकों पर ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ उनके स्टाइलिश और स्वैगर रूप को सामने लाता है।

विज्ञापन

आयुष शर्मा - फोटो : Instagram
फिल्म ‘रुसलान’ में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें सुश्री मिश्रा अपना डेब्यू करेंगी और जगपति बाबू और विद्या मालवडे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आयेंगे। कात्यायन शिवपुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 
यह भी पढ़ें-  
Saif Ali Khan: जूनियर एनटीआर संग NTR 30 में काम करने को लेकर उत्साहित हैं सैफ, कही यह बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें