फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Kher: सुष्मिता को मिला सिकंदर खेर का सहारा? एक्टर ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

Thu, 18 May 2023 11:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर भी आर्या के सीजन 3 की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक साझा की है। 
विज्ञापन
सिकंदर खेर-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुष्मिता सेन की चर्चित वेब सीरीज आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के पिछले दोनों सीजन पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। राम माधवानी की इस सीरीज के तीसरे सीजन का टीजर भी सामने आ चुका है, जिसके बाद फैंस इसका और ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


लिखा यह कैप्शन
सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर भी आर्या के सीजन 3 की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक साझा की है। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ अपनी एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा है, 'दौलत हमेशा आपकी सेवा करने, रक्षा करने और सहारे के लिए मौजूद हैं। 'आर्या 3', दुग्गा दुग्गा और थैंक यू।'
Johnny Depp: जॉनी डेप को नहीं है हॉलीवुड की जरूरत, बोले- 'बायकॉट होने से भी नहीं पड़ता फर्क'
विज्ञापन


ओटीटी की दुनिया में जमाया सिक्का
बता दें, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यह सीरीज एक क्राइम ड्रामा है, जिसके साथ सुष्मिता सेन ने एंटरटेनमेंट जगत में कमबैक किया। क्रू और कास्ट ने हाल ही में राजस्थान में शेड्यूल पूरा करने के बाद सीरीज की मुंबई में शूटिंग फिर से शुरू की है। सिकंदर को राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस शो के लिए खूब तारीफें मिली हैं। इस शो के बाद सिकंदर ओटीटी की दुनिया के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक बन गए है। 
विज्ञापन

Sharad Kelkar: 'आदिपुरुष' पर फिदा हुई प्रभास की 'आवाज', शरद केलकर ने शान में यूं पढ़े कसीदे

पिछले दो सीजन किए गए खूब पसंद
बता दें कि सिकंदर मोनिका ओ माय डार्लिंग और हाल ही में 'टूथ परी' सहित एक के बाद एक हिट प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। आर्या की बात करें तो शो का पहला सीजन साल 2020 जून में आया था। इस सीरीज में सुष्मिता बेहद दमदार रोल में नजर आईं, जो अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए तमाम सीमाओं को तोड़ती है। शो के पहले सीजन को अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा' सीरीज के लिए नामांकित किया गया था।
Kapil Sharma: 'मैं उस आदमी को ढूंढ रहा हूं जिसने फिरंगी देखी है', कपिल शर्मा ने उड़ाया अपनी ही फिल्म का मजाक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें