'दर्शकों आप जीत गए'
इस बीच एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिल्म को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के प्रति कृतज्ञता दिखाई है। अदा ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी ईमानदारी को बदनाम करना, मेरी ईमानदारी का मज़ाक उड़ाना, धमकियां देना, हमारे टीजर पर छाया प्रतिबंध लगाया जा रहा है, कुछ राज्यों में फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, बदनामी अभियान शुरू किया गया है ... लेकिन आप, दर्शकों ने #TheKeralaStory को नंबर 1 महिला प्रधान फिल्म बना दिया है !!वाह! दर्शकों आप जीत गए...आप जीत गए और अब हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैं #अदा शर्मा।'
यह है फिल्म की कहानी
'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अदा शर्मा ने काम किया है। फिल्म की कहानी धर्मांतरण पर आधारित है। 'द केरल स्टोरी' केरल की उन हिंदू महिलाओं की कहानी है, जिन्हें धर्मांतरण के बाद सीरिया ले जाया गया था और उनका शोषण किया गया था।
यह भी पढ़ें- Suniel Shetty: जैकी श्रॉफ के स्टाइल के फैन हुए सुनील शेट्टी, अन्ना ने अभिनेता को बताया- स्वैग का बादशाह