बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने एक समय कई सुपरहिट फिल्में दीं और एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई। हाल ही में उन्हें वेब सीरीज 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया, जहां एक बार फिर वह अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आए और फैंस को उनका अलग स्वैग देखने को मिला। अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें एक्शन अवतार वाले किरदार खूब पसंद आते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें किस अभिनेता का स्वैग पसंद आता है।