फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52nd IFFI: अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में टकराएंगी ये 15 फिल्में, सामने आई लिस्ट

Thu, 11 Nov 2021 08:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का 52वां संस्करण 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इस फेस्टिवल के लिए 15 फिल्मों की एक लिस्ट जारी हुई है, जो साल की बेस्ट फिचर फिल्म के लिए टकराएंगी।
विज्ञापन
फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी कि आईएफएफआई का 52वां संस्करण 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां जोरो शोरों पर की जा रही हैं। सरकार की तरफ से इस फेस्टिवल से जुड़ी तमाम अपेडट लगातार दी जा रही है। वहीं अब इस फेस्टिवल में साल की बेस्ट फिचर फिल्म के लिए टकराने वाली फिल्मों के नाम जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, आईएफएफआई के 52वां संस्करण में 15 अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की लाइन-अप जारी की गई है।

विज्ञापन

 
फीचर-लेंथ फिक्शन फिल्मों की लिस्ट में भारत समेत विदेशों की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को शामिल किया गया है। इस फेस्टिवल में दुनिया भर से फीचर-लेंथ फिक्शन फिल्मों का चयन किया जाता है। ये इस फेस्टिवल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस फेस्टिवल में ये 15 फिल्में गोल्डन पीकॉक और अन्य पुरस्कारों के लिए एक-दूसरे से टकराती हैं।
 
 
ये हैं वो 15 फिल्में
1. एनी डे नाओ (निर्देशक: हमी रमजान) फिनलैंड
2. शेर्लोट (निर्देशक: साइमन फ्रेंको) पैराग्वे
3. गोदावरी (निर्देशक: निखिल महाजन) मराठी, भारत
4. एंट्रेगलडे (निर्देशक: राडू मुंटियन) रोमानिया
5. लैंड ऑफ ड्रीम्स (निर्देशक: शिरीन नेशात और शोजा अज़ारी) न्यू मैक्सिको, यूएसए
6. लीडर (निर्देशक: कटिया प्रिविज़िएन्सव) पोलैंड
7. मी वसंतराव (निर्देशक: निपुण अविनाश धर्माधिकारी) मराठी, भारत
8. मॉस्को डज़ नॉट हैपन (निर्देशक: दिमित्री फेडोरोव) रूस
9. नो ग्राउंड बिनीथ द फीट (निर्देशक: मोहम्मद रब्बी मृधा) बांग्लादेश
10. वंस वी वर गुड फॉर यू (निर्देशक: ब्रैंको श्मिट) क्रोएशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना
11. रिंग वांडरिंग (निर्देशक: मसाकाज़ु कानेको) जापान
12. सेविंग वन हू वाज़ डैड (निर्देशक: वाक्लाव कद्रंका) चेक गणराज्य
13. सेमखोर (निर्देशक: एमी बरुआ) दीमासा, भारत
14. द डोर्म (निर्देशक: रोमन वास्यानोव) रूस
15. द फर्स्ट फॉलन (निर्देशक: रोड्रिगो डी ओलिवेरा) ब्राजील
 
इस फेस्टिवल में जो भी फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म (गोल्डन पीकॉक) अवॉर्ड अपने नाम करेगी। उसे 40,00,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। ये राशि फिल्म के निर्देशक और निर्माता के बीच समान रूप से साझा की जाएगी। निर्देशक को गोर्डन पीकॉक और एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। निर्माता को भी एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें