श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान भारत की दो बेहतरीन गायिकाएं हैं। इन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। भारतीय संगीत की दुनिया में इन दोनों अभिनेत्रियों ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दोनों ही गायिकाओं को उनकी आवाज और बहुमुखी अंदाज के लिए जाना जाता है। दोनों लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हाल में ही दोनों की फ्लाइट में मुलाकात हो गई, जिसके बाद उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं।
बादशाह ने भी किया कमेंट
श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जंगल के आग की तरह फैल रही है। इस पर अब तक कई सेलिब्रेटीज ने प्रतिक्रिया दी है। इस तस्वीर पर मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'सिर्फ आपकी बातों को सुनने के लिए ,मैं भी इस विमान में होना चाहता हूं'। इस पर जोनिता गांधी ने लिखा, 'अगर आप भी 2024 में इनको साथ में किसी गाने में देखना चाहते हो तो इस कमेंट को लाइक कर दो'। इनके अलावा मशहूर रैपर बादशाह ने भी कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है।
दोनों ने दिए हैं कई सुपरहिट गाने