फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siblings Divorce: इंडस्ट्री के इन सिब्लिंग्स के बीच बिगड़े रिश्ते, किसी ने साथ तो किसी ने छोड़ा सरनेम

Sun, 18 May 2025 04:20 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebrities Siblings Fight: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई भाई-बहनों के आपसी रिश्ते पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। इन सेलेब्स के अपने परिवारों से मतभेदों की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
प्रतीक, अमाल मलिक, सोनू कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम- @amaal_mallik @ _prat @sonukakkarofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया जितनी बाहर से चमकती है, अंदर से उतनी ही उलझी हुई होती है। यहां रिश्तों की गर्माहट अक्सर लाइमलाइट की ठंड में जम जाती है। हाल ही में इंडस्ट्री के कुछ सिलेब्रिटी सिब्लिंग्स के रिश्तों में आई दरारों ने फैंस को झटका दे दिया है। 

जहां एक तरफ कुछ ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे से दूरी बना ली, वहीं कुछ ने तो अपना सरनेम ही छोड़ दिया। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ सिब्लिंग्स के बारे में जिन्होंने अपनी दूरियों की वजह से खूब सुर्खियां बनाई हैं। 

विज्ञापन

प्रतीक बब्बर ने बनाई पिता-भाई से दूरी 
दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल और अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने इसी साल फरवरी में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ संग शादी की। इस शादी में उन्होंने अपने पिता राज और भाई आर्यन बब्बर को ही न्योता नहीं भेजा।
 


ये खबर भी पढ़ें: Prateik Babbar: ‘पिता की पत्नी और मेरी मां के बीच…’, प्रतीक ने बब्बर फैमिली को शादी में न बुलाने का कारण बताया

इसके बाद बब्बर परिवार में मतभेद होने की खबर सामने आई। प्रतीक ने कुछ दिन पहले जूम के साथ एक बातचीत में बताया कि उनकी मां और राज बब्बर की पहली पत्नी के बीच कुछ समस्याएं थीं जिसके चलते उन्होंने शादी में राज बब्बर के परिवार को नहीं बुलाया था। इसी के साथ ही प्रतीक ने अपने सरनेम से बब्बर टाइटल भी हटा लिया और अपना नाम प्रतीक स्मिता पाटिल कर लिया। 

शफक नाज ने बनाईं बहन-भाई से दूरी
टीवी इंडस्ट्री में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस शफक नाज के भी बहन फलक नाज और भाई शीजान खान से दूरियों की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों बहनों ने एक-दूसरे से बातचीत बंद कर दी है और यहां तक कि शफक ने तो यह तक कह दिया था कि वह अब खुद को फलक-शीजान की बहन नहीं मानतीं।
 


ये खबर भी पढ़ें:Operation Sindoor: टीवी की बहुओं ने सोशल मीडिया पर चलाया ऑपरेशन सिंदूर, फॉलोअर्स की परवाह किए बगैर किया ये काम

वहीं कुछ समय पहले सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में शीजान और फलक ने शफक को मतलबी बताते हुए उससे सारे रिश्ते तोड़ने की बात कही थी। 

सोनू कक्कड़ ने नेहा-टोनी से तोड़े रिश्ते?
हाल ही में बॉलीवुड की बड़ी सिंगर नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ ने भी अपने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि अब वो नेहा और टोनी कक्कड़ की बहन नहीं हैं। हालांकि सोनू ने इस पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया, ना ही नेहा या टोनी ने इस पर कुछ कहा है लेकिन सोनू अब भाई बहन के साथ नजर नहीं आती हैं। हालांकि नेहा कक्कड़ के माता-पिता की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में सोनू पूरे परिवार के साथ नजर जरूर आई हैं।


ये खबर भी पढ़ें:Amaal Malik: डिप्रेशन के बाद परिवार से रिश्ता तोड़ने पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे माता-पिता को..'

विज्ञापन

अमाल मलिक ने भी परिवार से तोड़ा था रिश्ता 
मशहूर संगीतकार और सिंगर अमाल मलिक ने भी करीब 2 महीने पहले अपने परिवार और भाई अरमान मलिक से रिश्ते तोड़ने को लेकर एक पोस्ट किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट भी कर दिया था। अमाल ने हाल ही में ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उस वक्त वो काफी बुरी मानसिक स्थिति से गुजर रहे थे और ऐसा उन्होंने सोच समझकर किया था।  


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें