फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhooth Bangla: झरने के नीचे इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार, फिल्म के बारे में दी बड़ी जानकारी

Sun, 18 May 2025 03:39 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Movie Bhooth Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है, जिसे जान उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार हाल ही में अपनी फिल्म 'केसरी 2' से चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के बारे में एक बीटीएस क्लिप शेयर कर जानकारी दी है। इसमें अभिनेता का रोमांटिक अंदाज भी नजर आ रहा हैं। साथ ही वह किसी शानदार एक्ट्रेस के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी। 

विज्ञापन


अक्षय कुमार ने झरने वाली क्लिप की शेयर
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो किसी गाने की शूटिंग करते दिख रहे हैं। शेयर किए गए बिहाइंड द सीन वीडियो में एक्टर झरने के नीचे राउंड कैप लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने ग्रीन कलर की शर्ट के साथ लाइट ब्राउन कलर की पैंट भी पहन रखी है। इसके अलावा उनके साथ अभिनेत्री वामिका गब्बी भी नजर आ रही हैं, जो स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहने दिख रहे हैं। यह वीडियो अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का है, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। 
 




यह खबर भी पढ़ें: Paresh Rawal: परेश रावल को धमकी, यूजर बोला- ‘नस काट लूंगा’; एक्टर के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर निराश हैं फैंस
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने पूरी की फिल्म की शूटिंग
अक्षय कुमार ने फिल्म के बीटीएस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'भूत बंगला फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। यह प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवां पागलपन भरा रोमांच था, कभी ना रुकने वाली एकता कपूर के साथ मेरा दूसरा आउटिंग। साथ ही हमेशा हैरान करने वाली वामिका गब्बी के साथ मेरी पहली, लेकिन उम्मीद है कि यह जादुई यात्रा आखिरी नहीं होगी। पागलपन और शानदार यादों के लिए आभारी हूं।’ 

यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam Controversy: कन्नड़ विवाद पर सोनू निगम की बढ़ी मुश्किलें, गायक का बयान दर्ज करेगी बंगलूरू पुलिस

फिल्म के बारे में 
अक्षय कुमार अभिनीत 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियर्दशन द्वारा किया जा रहा है। वहीं, इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा निर्मित किया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुुमार के अलावा वामिका गब्बी, असरानी, जिशु सेनगुप्ता, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें