फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : साभार-@imdb.com/
रेड 2
अजय देवगन और वाणी कपूर की फिल्म ‘रेड 2’ भी इस साल 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। इस फिल्म ने 9 दिनों में इस आंकड़े को छुआ था। हालांकि मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म 100 करोड़ के नंबर को थोड़ा पहले पार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। करीब सात साल पहले आई फिल्म ‘रेड’ के सीक्वल इस फिल्म में इनकम टैक्स कमिश्नर अमय जयपुर में कार्यरत हैं। वो राजा कुंवर (गोविंद नामदेव) के घर छापेमारी करते हैं और उनकी काली आय को बरामद कर लेते हैं। बस इसी पर बेस्ड है इस फिल्म की कहानी। इस फिल्म का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 171.35 करोड़ है।
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर इस फिल्म में देश के वीर सैनिक की रियल लाइफ कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म ने 8 दिनों में 100 करोड़ का आकंड़ा पार किया था। इस फिल्म में वीर पहाड़िया ने भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टी कृष्णा विजया की किरदार निभाया था, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए अपने जान से हाथ धो बैठते हैं। इस फिल्म ने भारत में कुल 112.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।