फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Mohanraj: कोरोना के बाद डिप्रेशन से जूझ रहीं थीं यूट्यूबर ऐश्वर्या, बोलीं- ‘मैंने खुद को…’

Tue, 10 Jun 2025 03:19 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Mohanraj Tested Covid Postive: हाल ही में कॉमेडियन और यूट्यूबर ऐश्वर्या मोहनराज ने सोशल मीडिया से कई दिनों से गायब रहने की वजह बताई है। आइए जानते हैं कारण। 

विज्ञापन
ऐश्वर्या मोहनराज - फोटो : इंस्टाग्राम- @aishwaryamrj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन और यूट्यूबर ऐश्वर्या मोहनराज ने बताया कि उन्हें कोविड हो गया था। इस कारण से वह कई दिनों से सोशल मीडिया से गायब थी। इसके साथ ही उन्होंने कई बातों का खुलासा किया है। ये सारी जानकारी यूट्यूबर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है। जानिए कि कॉमेडियन ने क्या कहा। 

विज्ञापन


ऐश्वर्या मोहनराज को हुआ था कोविड
ऐश्वर्या मोहनराज ने आज मंगलवार के दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने अपने मानसिक स्थिति का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा, 'वो क्यों गायब हो गई थीं? मैंने इसकी योजना नहीं बनाई थी, लेकिन ऐसा ही हुआ। मुझे कोविड हो गया था और मैं पूरी तरह से परेशान हो गई। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया और अपने पति से दूर रहने लगी (जो मेरी मानसिक स्थिति के लिए बहुत बुरी बात है)। मैं पूरी तरह से डिप्रेशन के दौर से गुजरी (अभी भी मैं डिप्रेशन में हूं और अगर मेरे पिता यह पढ़ रहे हैं- हां मैं डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले लूंगी)।’

विज्ञापन


ऐश्वर्या बोलीं- यही जीवन है
आगे स्टोरी में ऐश्वर्या मोहनराज ने कहा, ‘वैसे भी, बताने के लिए कुछ भी नया नहीं है। मेरे कुछ कमबैक वीडियो देखें और आपको सब समझ में आ जाएगा। लेकिन कहानी का मोटिव यह है कि यह ऐसे ही होने वाला है दोस्तों, थोड़ा हॉरर स्टोरी की तरह। यही जीवन है, यही दस्तूर है।’

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5: अभिषेक बच्चन ने शेयर किया 'हाउसफुल 5' का BTS Video, लिखा- 'लाइट्स म्यूजिक मैजिक...'

कौन हैं ऐश्वर्या मोहनराज?
ऐश्वर्या मोहनराज को स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर के रूप में जाना जाता है। ऐश्वर्या को 2018 में अमेजन प्राइम के कॉमिक्स्तान सीजन वन में शीर्ष 10 प्रतियोगियों में से एक होने के बाद पहचान मिली। आज कल वह अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह शॉर्ट कॉमेडी वीडियोज बनाती हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 727K फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें