अंशुमन ने कहा मेरे जीवन में रहा है महिलाओं का प्रभाव
अंशुमन ने आगे कहा, हम एक परी पाकर काफी खुश हैं। मेरी मां ने मुझे पाला, मेरी बड़ी बहन की वजह से मैं अभिनय कर सका। मेरी चचेरी बहनों की वजह से हमेशा मेरे जीवन महिलाओं का बहुत प्रभाव रहा है। हम एक बेटी पाकर काफी खुश हैं। मेरी पत्नी सिएरा की मां और पिता यहीं है। मेरा मानना है कि तारा की नाना-नानी मेरे बच्चे के लिए आशीर्वाद हैं।
Ranvir Shorey: 'इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए प्रतिभा और मेहनत की जरूरत', बॉलीवुड राजनीति पर रणवीर का कटाक्ष
बेटी के निजी पल को नहीं करेंगे सार्वजनिक
अंशुमन ने आगे कहा, 'सिएरा ने बेटी का नाम 'तारा' रखा है। उसे 'तारा' नाम बहुत पसंद था। हम अपनी बेटी का नाम 'तारा झा विंटर्स' रखा है। हालांकि, अंशुमन और सिएरा ने अपनी बेटी का तारा की कोई तस्वीर फैंस से साझा नहीं की। उन्होंने अपनी बेटी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करने का फैसला किया है। इस बार में अंशुमान ने कहा, 'कुछ चीजों को शेयर करने की जरूरत नहीं होती। वो भी ऐसी दुनिया में जहां लोग लाइक्स, फॉलोअर्स को लेकर जुनूनी हम अपने इस खास पल और आर्शीवाद को निजी रखना चाहते हैं।
Smriti Irani: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं स्मृति, बोलीं- पर्सनैलिटी नहीं मजबूरी में बनी तुलसी वीरानी