इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'बिन्नी एंड फैमिली' का फर्स्ट लुक पोस्टर 29 जुलाई को बालाजी मोशन पिक्चर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया गया। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'पुराने जमाने के संस्कार बनाम आजकल के आधुनिक विचार। जटिलताओं से भरी फैमिली है बिन्नी की, पर ये कहानी है हम सब' की। मिलिए 'बिन्नी एंड फैमिली' से 30 अगस्त को अपने नजदीकी सिनेमा घरों में'।
'बिन्नी एंड फैमिली' के कलाकार
'बिन्नी एंड फैमिली' एक आम परिवार के जरिए पीढ़ियों के रिश्तों को दर्शाने वाली है। यह फिल्म कुछ खट्टी मीठी कहानी के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। अंजिनी धवन के अलावा फिल्म में दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, राजेश कुमार, चारु शंकर और अन्य कलाकार भी हैं।
सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुकी हैं अंजिनी धवन
अंजिनी धवन, अभिनेता अनिल धवन की पोती और सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। वे बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दोस्ती का प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले अंजिनी वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' के सेट पर सहायक निर्देशक थीं।