सपनों से सजी है बिनीता की दुनिया
बिनीता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका सपना है कि वो 'पिंक प्रिंसेस हाउस' खरीदें। उनका ये सपना दर्शकों के दिल को छू गया। यह भी सामने आया है कि उनके पिता, अमर छेत्री, बोकाजन जिले में पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। उन्होंने ही अपनी बेटी के टैलेंट को पहचानते हुए पहले गुवाहाटी और फिर जयपुर में उसे प्रोफेशनल डांस ट्रेनिंग दिलवाई। अखिल असम गोरखा छात्र संघ के सदस्य के रूप में उन्होंने न सिर्फ बिनीता का हौसला बढ़ाया, बल्कि उसे मंच तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिमंत मामा से मिलने की है ख्वाहिश
बिनीता ने अपने एक बयान में कहा, ‘मैं गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत मामा से मिलना चाहती हूं। उन्होंने मेरी यात्रा में जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करना चाहती हूं।’
शो के विजेता को मिले 3 करोड़ रुपये
‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट’ एक अंतरराष्ट्रीय मंच है और बिनीता जैसी प्रतिभाओं के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। शो के विजेता को जहां 250,000 पाउंड यानी लगभग 3 करोड़ की इनामी राशि और रॉयल वैरायटी शो में परफॉर्म करने का मौका मिला, वहीं बिनीता ने भी अपनी मासूमियत, आत्मविश्वास और कला से ये साबित कर दिया कि उम्र कभी भी सफलता की सीमा नहीं होती।