अपने वकीलों के जरिये दाखिल याचिका में याचिकाकर्ता कौशिक ने कोर्ट से इस मामले में सभी संबंधित पक्षों को पोस्ट हटाने के लिए जरूरी निर्देश देने का आग्रह किया है।
रिएलिटी शो एमटीवी रोडीज पांच और बिग बॉस 2008 के विजेता आशुतोष कौशिक ने अपनी प्रतिष्ठा की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उन्होंने याचिका में कहा है कि उसे ‘भूल जाने के अधिकार’ के तहत उनके नाम से किए गए पोस्ट, वीडियो, फोटो, लेख आदि को प्रभावी और समयबद्ध रूप से हटाने का निर्देश दे। ताकि उनका जीवन, सम्मान और आजादी खतरे में न पड़े। हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, पीआईबी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी केंद्र को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इस मामले में अब 1 दिसंबर को सुनवाई होगी।
याचिका में उसमें कहा गया है कि मौजूदा समय में ये सभी पोस्ट अप्रासंगिक हो गए हैं और उसकी मान प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
आशुतोष ने कहा है कि वह एक मशहूर अभिनेता और सेलिब्रिटी है। टेलीविजन शो और फिल्मों में अच्छी सफलता के बावजूद गलती से एक दशक पहले उसके तुच्छ कृत्यों से गंभीर यंत्रणा के कारण उसे मानसिक आघात पहुंचा। उसके वीडियो, फोटो, लेख आदि विभिन्न सर्च इंजन/डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब भी मौजूद हैं अत: उन्हें हटाने के निर्देश दिए जाएं।