'बिग बॉस ओटीटी 3' की विजेता सना मकबूल शो खत्म होने के बाद भी खूब सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में फैंस खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। उनके लिंकअप की खबरें आईं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सना इन दिनों श्रीकांत को डेट कर रही हैं। यहां तक कि शादी की खबरें भी सामने आईं कि सना कथित बॉयफ्रेंड श्रीकांत के साथ शादी करने की तैयारी में हैं। इस पर सना ने चुप्पी तोड़ी है।