फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT 3: 'मैं कहता हूं लड़ जा भाई, डंक मार दे', साई-लवकेश की लड़ाई में दोस्त के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव

Wed, 17 Jul 2024 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'साईं केतन की बदमाशी' के नाम से एल्विश के इस व्लॉग में वह लवकेश, लक्ष्य और अर्चित की टांग खींचते हुए घटना के बारे में बात करते हैं और लवकेश से वापस लड़ने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस ओटीटी 3' हर गुजरते एपिसोड के साथ काफी मनोरंजक होता जा रहा है। अरमान मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़ कांड के बाद अब साई और लवकेश कटारिया की आपस में ठन गई है। शो के हालिया प्रोमो में साई ने लवकेश को गाली दी, जिसपर लवकेश ने साई पर पलटवार किया। इसके बाद साई आगबबूला हो जाते हैं और हाथापाई पर उतर जाते हैं। अब लवकेश के जिगरी यार एल्विश ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि यूट्यूबर ने क्या कहा है।

विज्ञापन


लवकेश के सपोर्ट में उतरे एल्विश
'साईं केतन की बदमाशी' के नाम से एल्विश के इस व्लॉग में वह लवकेश, लक्ष्य और अर्चित की टांग खींचते हुए घटना के बारे में बात करते हैं और लवकेश से वापस लड़ने के लिए कहते हैं। एल्विश व्लॉग में कहते हैं, 'मैं कहता हूं लड़ जा भाई, डंक मार दे।' बाद में एल्विश ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे हैं।
 

साई के व्यवहार को बताया गलत
 एल्विश घटना के बारे में बात करना शुरू करते हैं और कहते हैं कि यह साईं ही था, जिसने लड़ाई शुरू की और सबसे पहले लवकेश को गाली दी और लवकेश ने इस पर प्रतिक्रिया दी। आगे एल्विश कहते है कि दोनों अपमानजनक शब्द महिलाओं के नाम पर थे और साई को यह पता होना चाहिए। इसके अलावा, अपने सीजन के बारे में बात करते हुए, एल्विश ने बताया कि उनके शो में हिंसा की सख्त इजाजत नहीं थी, लेकिन इस सीजन में, अरमान मलिक को बेदखल न करके, निर्माताओं ने एक गलत मिसाल कायम की है और इसलिए साईं भी हिंसा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


साई को दिया यह मैसेज
व्लॉग के अंत में, एल्विश यह कहते हैं कि उनका मानना है कि समाज और बिग बॉस के घर में भी कोई लड़ाई नहीं होनी चाहिए और फिर कहते हैं कि उन्होंने अब तक साईं को धमकी नहीं दी थी। कोई भी उनकी मौजूदगी में शो के बाहर लवकेश को छू या उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता है और अगर कोई ऐसा करने की हिम्मत करता है, तो वह उसे देख लेंगे। एल्विश कहते हैं, ''बाहर तो किसी के बस की ना है जो ऐसे करते कटारिया के आगे मारे होते हुए, पकड़ लेंगे उसको वही।'' आगे उन्होंने मजाक में कहा कि अब तक उन्होंने धमकी नहीं दी थी, लेकिन अब उन्होंने धमकी दी है।
विज्ञापन


Bajrangi Bhaijaan: 'बजरंगी भाईजान' के नौ साल पूरे, निर्माताओं ने जारी किया पर्दे के पीछे का मजेदार वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें