‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के सबसे चर्चित जोड़े अरमान, पायल और कृतिका बन चुके हैं। इस जोड़े को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। कुछ सेलिब्रिटिज ने इन्हें बहुविवाह को बढ़ावा देने वाला कहकर इनकी आलोचना की तो वहीं, कुछ ने इनका समर्थन भी किया। पहले हफ्ते के एविक्शन में पायल घर से बाहर हो चुकी हैं। पायल के घर से बाहर होने पर अरमान के रिएक्शन ने सभी को चौंका दिया था। अब पायल ने अपने पति और खुद पर लग रहे बहुविवाह को बढ़ावा देने के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वह दो शादियों को बढ़ावा नहीं देते हैं। आइए जानते हैं पायल ने इस मामले पर क्या कहा?
दो शादियों का समर्थन नहीं करते
शो से बाहर होने के बाद पायल ने बातचीत में दो शादियों को बढ़ावा देने की अफवाहों पर सफाई देते हुए कहा कि वह लोग दो शादियों का समर्थन नहीं करते हैं और ना ही जिंदगी में कभी करेंगे। हमने अपने हर साक्षात्कार और ब्लॉग में कहते हैं कि हमसे ये गलती हो गई अन्य लोग ऐसा ना करें, क्योंकि हमारे जितनी आपसी समझ हर किसी में हो ये जरूरी नहीं। पायल ने आगे कहा कि अरमान से भी गलती हो गई है और ये बात वो मानते हैं।
कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं ये अभिनेत्री, फोन पर हुई थी डिमांड
मरने की कगार पर पहुंच गए थे तीनों
बातचीत के दौरान पायल ने कहा कि वे तीनों मरने की कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन सभी चीजों को समेटकर अपने रिश्ते को बनाया है। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते में आज इतना प्यार है कि दुनिया की कोई भी ताकत हम तीनों को अलग नहीं कर सकती है।
फूट-फूट कर रोई थीं पायल
मालूम हो की पायल मलिक अरमान की पहली पत्नी हैं। बाद में अरमान ने उनकी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। एक एपिसोड में पायल कृतिका और अरमान की शादी के बारे में बताते हुए नजर आईं। पायल अरमान और कृतिका की शादी की बात बताते हुए रोने लगीं। बाद में बिग बॉस के प्रतिभागी कृतिका को समझाते हुए नजर आएं।
दुबई के करोड़पति यूट्यूबर से शादी करने जा रहीं ये भारतीय अभिनेत्री?