फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान इस समय 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने गेम से अपने फॉलोअर्स को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, पूर्व 'बिग बॉस ओटीटी' प्रतियोगी उर्फी जावेद उनसे नाराज हैं और उन्होंने खुले तौर पर इंटरनेट पर वीडियो शेयर कर इसकी निंदा की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर
रविवार को उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है। शेयर किया गया यह वीडियो एक साक्षात्कार का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें अभिषेक मल्हान ने दावा किया था कि उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में उर्फी और उर्वशी रौतेला के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। रील की क्लिप साझा करते हुए उर्फी ने अभिषेक के दावों का खंडन किया है।
Mohit Marwah: अभिनेता मोहित मारवाह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अंतरा ने दिया बेटे को जन्म
'मुझे नहीं पता कि यह आदमी कौन है'
उन्होंने कहा कि वह उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 से पहले नहीं जानती थीं। वह म्यूजिक वीडियो के बारे में कुछ नहीं जानती हैं, जिसके बारे में अभिषेक ने अपने इंटरव्यू में इसका जिक्र कर रहे हैं। उर्फी ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि यह आदमी कौन है, बिग बॉस ओटीटी के बाद ही इसके बारे में पता चला। मुझे नहीं पता कि वह झूठ क्यों बोल रहा है। ऐसा कोई म्यूजिक वीडियो कभी नहीं था।"
BB OTT 2: अविनाश सचदेव ने रुबीना दिलैक को दिया था धोखा? पलक पुरसवानी ने बड़े बयान से बढ़ाई हलचल
स्प्लिट्सविला 14 में आईं नजर
बता दे कि अभिषेक इन दिनों सलमान खान के विवादित शो धमाल मचा रहे हैं। वहीं, उर्फी को आखिरी बार स्प्लिट्सविला 14 में नजर आई थीं। इसके अलावा उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के साथ अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं।