फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: वीकएंड का वार में कनिका पर भड़के सलमान खान, लव को बताया ड्रामेबाज; किस बात पर लगी काजी की क्लास?

Sat, 28 Nov 2026 10:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • 'बिग बॉस 20' का आज शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड प्रसारित हुआ।
  • इसमें सलमान खान काफी तीखे तेवर के साथ नजर आए। उन्होंने कनिका की जमकर क्लास लगाई।
  • इसके अलावा दबंग खान ने अरिश्फा खान को भी एक सलाह दी। जानिए क्या?
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉ 20' को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। आज वीकएंड का वार एपिसोड में वे घर वालों से रूबरू हुए। भाईजान के तेवर काफी तीखे नजर आए। उन्होंने कनिका पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, काजी से भी सवाल किए। अरिश्फा खान को सलाह दी। कनिका पर किस वजह से गुस्सा हुए सलमान? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब
काजी से कहा- बार-बार आप ऐसा नहीं कर सकते
शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान ने सबसे पहले काजी तौकीर को सुनाया। एक्टर ने कहा, 'तुम्हे सब पता होता है कि तुम कब क्या कह रहे हो। हमेशा पता होता है कि क्या डबल मीनिंग बोला पर बड़े आसानी से बचकर निकल जाते हो। जब तक सामने वाला अपने हिसाब से चले आपको सब ठीक लगता है पर आपके हिसाब से नहीं चले तो आप अलग हो जाते हो'। सलमान ने 'लव डे' बोलने पर भी फटकार लगाई। इसके अलावा एक दो और उदाहरण देकर कहा कि आप बार बार ऐसा नहीं कर सकते।

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अरिश्फा खान को क्या सलाह दी?
सलमान खान ने अरिश्फा से भी बात की। उन्होंने कहा कि, अरिश्फा आप रिएक्शन देते वक्त थोड़ा अपनी भाषा का ध्यान रखो। आप जो शब्दों का इस्तेमाल करते हो उसे बुरे दिख के आते हो।

बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब
लव गिल को बताया ड्रामेबाज! 
इसके बाद सलमान खान लव गिल से रूबरू हुए। उन्होंने कहा,'लव ऐसा लगा जैसे आप 'लव डे' वाला टास्क एंजॉय कर रही थीं। उसके बाद जब चार लोगों ने बताया कि आपके साथ गलत हुआ है, तब ही आपको पता चलता है हमेशा। ऐसे ही स्काउट के नाड़े वाले मामले में भी हुआ था। आपको इतनी जरूरी और गंभीर बातें समझ नहीं आती। दूसरे लोग बताकर जाते हैं फिर भी आप उसको नहीं समझते। इसके बाद आपने माही को इरिटेट करके एंजॉय करना शुरू कर दिया, क्योंकि माही आसानी से इरिटेट हो जाती है। सब कहते हैं कि आप ड्रामेबाज हैं'। 
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने कनिका की लगा दी क्लास
सलमान खान ने कनिका को लेकर सख्त रुख दिखाया और उनकी क्लास लगा दी। दरअसल, सलमान ने कनिका को बीच में टोकने पर बुरी तरह घूरा। कनिका से पूछा कि 'आपके पास काजी से बहस करने के अलावा और गुल्लू के साथ बैठकर घरवालों की बुराई करने के अलावा कोई और काम है? आप गुल्लू और लव के साथ कितना नॉन वेज बातें करती हैं पर काजी जरा सा कुछ कहे तो आपको वो गलत लगता है'। 
सलमान ने आगे कहा, 'आप घर में जो चाहे करो। पर इस तरफ मत आओ। मेरे ऊपर तंज मत कसो। मुझे आपसे कोई फर्क नहीं पड़ता  आपके पास दिमाग होता तो आप इसको सकारात्मक रूप से लेते पर आपके पास कॉमन सेंस नहीं हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें